IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ जिसमें 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की बदौलत राजस्थान ने 13 ओवर के अंदर ही जीत हासिल कर ली। सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़कर चेन्नई के होश उड़ा दिए। मैच में सुर्खियां बटोरने के बाद वो मैच के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रहे।

Advertisement

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि होटल लौटते समय राजस्थान के खिलाड़ी टीम बस में भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हैं और उनके साथ मस्ती भी करते हैं। वायरल वीडियो में रवि बिश्नोई सूर्यवंशी से मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि ये बहुत अलग है। तभी सूर्यवंशी ने रवि बिश्नोई से कहा, "आज मैं राजभोग मिठाई खाकर गया था।"

Advertisement

देखते ही देखते ये वीडियो काफी वायरल हो गया और फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता देंक ि राजभोग एक बहुत ही स्वादिष्ट और शाही भारतीय मिठाई है, जो खासकर बंगाल और ओडिशा जैसे इलाकों में बहुत मशहूर है। ये रसगुल्ले जैसी ही होती है, लेकिन आकार में उससे बड़ी और ज़्यादा स्वादिष्ट होती है। इसे नरम छेना (ताज़ा पनीर) के गोलों से बनाया जाता है, जिनके अंदर सूखे मेवे, केसर और कभी-कभी इलायची का मिश्रण भरा होता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर सूर्यवंशी की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उनका ये प्रदर्शन मौजूदा IPL सीज़न का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले इसी सीज़न में, देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, लेकिन अब वैभव की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के आगे उनका रिकॉर्ड फीका पड़ गया है। अगर राजस्थान के लिए वैभव इसी तरह से खेलते रहे तो हो सकता है कि राजस्थान रॉयल्स का दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार