राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 में चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यवंशी टीम बस में बैठे हुए हैं लेकिन बाहर मौजूद फैंस उनका नाम लेकर उन्हें बुलाने की कोशिश करते हैं लेकिन सूर्यवंशी के सिर पर जूं भी नहीं रेंगती और वो मस्त होकर गाने सुनते रहते हैं।

Advertisement

ये घटना तब हुई, जब राजस्थान रॉयल्स की टीम हाल ही में हुए IPL 2026 के मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रही थी। फैंस का एक उत्साहित ग्रुप बस के पास इकट्ठा हो गया और सूर्यवंशी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बार-बार उनका नाम पुकारने लगा। वायरल वीडियो में कुछ फैंस को ये बोलते हुए भी देखा जा सकता है, "अरे देख लो भाई!"

Advertisement

सूर्यवंशी इस समय इतना हॉट टॉपिक बने हुए हैं कि फैंस तो सूर्यवंशी की नेटवर्थ को लेकर भी काफी सर्च करना शुरू कर चुके हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ क्या है? अगर सिर्फ अप्रैल 2026 तक की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेट वर्थ 2 करोड़ से 2.5 करोड़ रु के बीच है। उनकी कमाई के मुख्य ज़रियें में उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट, घरेलू क्रिकेट से होने वाली कमाई और शुरुआती ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ की भारी-भरकम रक़म में खरीदा। ये उनकी बेस प्राइस 30 लाख रु से एक बहुत बड़ी छलांग थी। इसके साथ ही, वो घरेलू क्रिकेट से भी कमाते हैं, जिसमें रणजी ट्रॉफी भी शामिल है, जहां मैच फीस लगभग 40,000 रु प्रति दिन होती है। बढ़ती शोहरत और कमाई के बावजूद, वैभव ज़मीन से जुड़े हुए हैं। वो ताजपुर में एक सादे दो-मंज़िला घर में रहते हैं, जो हरियाली से घिरा हुआ है और उनकी सादगी भरी जीवनशैली को दर्शाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार