भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। सिर्फ 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने ऐसा खेल दिखाया कि अब उन्हें पहली बार इंडिया A टीम में जगह मिल गई है। वैभव ने इस सीजन IPL में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए और कई बार अपनी टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। यही वजह है कि सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा दिखाया। अब वो इंडिया A टीम में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। टीम के उप-कप्तान रियान पराग होंगे। ये ट्राई-सीरीज 9 जून से शुरू होगी और 21 जून तक चलेगी। इसके बाद इंडिया A टीम श्रीलंका A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी। व्हाइट-बॉल मुकाबले दांबुला में होंगे, जबकि रेड-बॉल मैच गाले में खेले जाएंगे। भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में 9 जून को श्रीलंका-ए से भिड़ेगी, जिसके बाद 11 जून को उसका सामना अफगानिस्तान-ए से होगा। 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा। इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी। फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा।Also Read: LIVE Cricket Score
ट्राई-सीरीज के लिए भारत-ए की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।