आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की 153 KPH की रफ्तार वाली गेंद पर उन्होंने ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

हालांकि राजस्थान की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ दो ओवर के अंदर यशस्वी जायसवाल (7) और ध्रुव जुरेल (7) के विकेट गंवा दिए। लेकिन 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर जिम्मेदारी उठाई और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रन गति को धीमा नहीं होने दिया।

वैभव को इस दौरान अनुभवी रविंद्र जडेजा का साथ मिला, जिन्हें इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 73 रन की अहम साझेदारी कर राजस्थान की पारी को संभाला।

इसी साझेदारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की रफ्तार को भी चुनौती दे डाली। पारी के चौथे ओवर में रबाडा ने 153 KPH की रफ्तार से बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, लेकिन वैभव बिल्कुल भी नहीं घबराए। उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ सीधा साइटस्क्रीन के ऊपर 91 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। इतनी तेज गेंद पर इस तरह का शॉट देखकर मैदान में मौजूद फैंस भी दंग रह गए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वैभव ने इस अहम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में 6 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल रहे। इस सीजन उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है और वह 230 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 700 रन का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। यही वजह है कि ऑरेंज कैप भी अभी उनके सिर पर सजी हुई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार