दुनिया को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की एक झलक मिलना अभी बाकी है। इस साल की शुरुआत में जन्मी वामिका को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर मीडिया में छपती रहती है लेकिन अब वीरुष्का की बेटी को लेकर एक और सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

विराट और अनुष्का पहले ही कह चुके हैं कि वो अभी अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहते हैं। पिछले महीने के अंत में इंस्टाग्राम पर एक सवाल जवाब सेशन में विराट कोहली ने खुद ये कहा था कि वो अभी वामिका को सोशल मीडिया पर एक्सपोज़ नहीं करना चाहते हैं।

Advertisement

विराट कोहली इस समय इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी कर रहे हैं जबकि फैंस कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा से वामिका को लेकर सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। भावना ढींगरा के इंस्टाग्राम पर एक सवाल जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा, "क्या आप वामिका से मिले हैं, वो ज्यादा किसकी तरह दिखती हैं अनुष्का या विराट?"

इस मजे़दार सवाल का जवाब देते हुए भावना ने कहा, "हां हम वामिका से मिले हैं और वो एक परी है।" इसके अलावा भावना से यह भी पूछा गया कि उनका पसंदीदा बल्लेबाज कौन है, विराट कोहली या कोई और। इस सवाला का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "बेशक विराट मेरे पसंदीदा हैं लेकिन मैं राहुल द्रविड़ की बहुत बड़ी फैन थी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार