IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पुछल्ले बल्लेबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) बुधवार (30 अक्टूबर) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में नाबाद पवेलियन लौटे। नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे वरुण ने 16 गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से नाबाद 10 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

वरुण नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते गुए एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों का सामना किया था। मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2021 में चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंद खेली थी। 

Advertisement

पहली बार हुआ ऐसा

वरुण के अलावा उमेश यादव ने 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब नंबर 10 और 11 के बल्लेबाज ने दहाईं का आंकड़ा छूआ है। 

बता दें कि उमेश और वरुण ने मिलकर 10वें विकेट के लिए 27 रन जोड़े, जिसकी बदौलत कोलकाता ने 18.5 ओवरों में 128 रन बनाए। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 25 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार