टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम विकेट चटकाकर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में विकेट लेकर उन्होंने ये खास कीर्तिमान अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

वरुण अब भारत के पहले ऐसे गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 से 2025 के बीच लगातार 17 मैचों में विकेट लिया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में वरुण ने चार ओवर में 47 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनका यह इकलौता विकेट खतरनाक बल्लेबाज़ डेविड मिलर के रूप में आया। मिलर 35 गेंदों में 63 रन बनाकर आक्रामक अंदाज़ में खेल रहे थे, लेकिन वरुण की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए।

वरुण ने अपने पिछले 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 34 विकेट झटके हैं, जो विकेट लेने की उनकी निरंतरता को साफ दर्शाता है।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा मैचों में विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

  • वरुण चक्रवर्ती – 18 (2025-2026)
  • अर्शदीप सिंह – 17 (2024-2025)
  • आशीष नेहरा – 13 (2016)
  • वरुण चक्रवर्ती – 11 (2024-2025)
  • वॉशिंगटन सुंदर – 11 (2024-2025)
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगर मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 63 रन की तेज़ अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार