वरुण चक्रवर्ती (3/13) और आंद्रे रसेल (3/9) के शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 19 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Advertisement

इसके बाद केकेआर ने एक विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल भी कर लिया। हालांकि, आरसीबी की पारी के दौरान जिस खिलाड़ी ने महफिल लूटी उसका नाम था वरुण चक्रवर्ती। आर्किटेक्ट से बॉलर बने चक्रवर्ती ने पूरी आरसीबी को अपनी गेंदों पर नचाते हुए चार ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

Advertisement

इस दौरान आरसीबी फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद ग्लेन मैक्सवेल से थी क्योंकि पहले हाफ में उनके बल्ले ने जमकर रन बरसाए थे। लेकिन दूसरे हाफ के पहले मैच में वो बेरंग नजर आए और चक्रवर्ती की मिस्ट्री में फंस गए। चक्रवर्ती के खिलाफ हवाई शॉट खेलने के चक्कर में वो क्लीन बोल्ड हो गए और आरसीबी की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

केकेआर की इस जीत ने उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबलों में वरुण और केकेआर इस प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार