आईपीएल 2021 के ज़रिए टीम इंडिया में एंट्री मारने वाले केकेआर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। अय्यर ने अपना शानदार फॉर्म विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी जारी रखते हुए एक और धमाकेदार शतक जड़ दिया है।

Advertisement

अय्यर ने अपने बल्ले से जलवा दिखाते हुए रजनीकांत के जन्मदिन पर यानि 12 दिसंबर के दिन विजय हज़ारे ट्रॉफी में अपना दूसरा शतक ठोक दिया। अय्यर ने चंडीगढ़ के खिलाफ 113 गेंद पर 151 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 10 लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान अय्यर ने जैसे ही 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया तो इस सेंचुरी का जश्न उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के स्टाइल में मनाया। इस जश्न का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

आपको बता दें कि 12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं और देश-विदेश से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। यही कारण था कि अय्यर ने शतक लगाने के बाद रजनीकांत को अपना सेलिब्रेशन डेडिकेट किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार