Venkatesh Iyer: मध्य प्रदेश ने बुधवार (11 नवंबर) को अलूर के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के तीसरे क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मध्य प्रदेश की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर,जिन्होंने गेंदबाजी औऱ बल्लेबाजी दोनों में योगदान दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सौराष्ट्र ने 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें चिराग जानी ने 45 गेंदों मे 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। उनके अलावा टीम का कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Advertisement

मध्य प्रदेश के लिए  वेंकटेश अय्यर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए।  आवेश खान ने 2 विकेट, शिवम शुक्ला, राहुल बाथम और त्रिपुरेश सिंह ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। अर्पित गौड़ ने 29 गेंदों में 42 रन बनाए और वेंकटेश अय्यर ने 33 गेंदों में 2 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।  कप्तान रजत पाटीदार ने 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। 

सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट, अंकुर पवार, चिराग जानी और प्रेरक मांकड़ ने 1-1 विकेट लिया। 

अय्यर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

आईपीएल 2025 ऑक्शन में मिले थे 23.75 करोड़

नवंबर के अंत में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अय्यर को भारी भरकम रकम मिली थी। मौजूदा कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा। इससे पहले भी वह कोलकाता की टीम का ही हिस्सा थे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार