श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा ने ये साफ कर दिया कि ईशान किशन को पहले वनडे में जगह नहीं मिलेगी। रोहित के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। ईशान किशन से पहले केएल राहुल को मौका दिया जा रहा है ये बात फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वहीं, भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद भी रोहित और मैनेजमेंट के इस फैसले से नाराज हैं।

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद तो राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के इस फैसले से इतना नाराज हैं कि उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। वेंकटेश ने ईशान किशन जैसे "एक्स-फैक्टर" को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर टीम मैनेजमेंट को फटकार लगाई है।

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “सोचिए कि भारत के आखिरी वनडे मैच में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी को मौका देना उचित होता और एक ऐसी सीरीज में जहां भारत दो मैच और सीरीज हार गया था। गिल के लिए दुनियाभर का समय बचा हुआ है, लेकिन दोहरा शतक बनाने वाले किसी खिलाड़ी को बाहर करने का ये कोई तरीका नहीं है।'

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'सीमित ओवरों के क्रिकेट में हमारे खराब प्रदर्शन का एक कारण ये भी है कि हम लगातार बदलाव और एक खिलाड़ी जो शानदार प्रदर्शन करता है और एक एक्स फैक्टर है, उसे हटा दिया जाता है और औसत दर्जे के खिलाड़ी को बरकरार रखा जाता है।” वेंकटेश प्रसाद की ये नाराजगी जायज भी है क्योंकि केएल राहुल को लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा रहा है, वहीं, एक ऐसा खिलाड़ी जो अपने पिछले वनडे मैच में दोहरा शतक लगाकर आया है उसे आपने अगले वनडे से ही बाहर कर दिया, ये कहीं से भी ज़ायज नहीं है और यही कारण है कि रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ सवालों के घेरे में हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार