सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020-21 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2020-21) की शुरूआत से पहले विदर्भ क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज फैज फजल (Faiz Fazal ने टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। फैज ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएसन के लिखित में इसकी जानकारी दे दी है। 

Advertisement

हालांकि वह विदर्भ की टीम के लिए ऱणजी ट्रॉफी औऱ वनडे खेलना जारी रखेंगे। फैज ने स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में बताया कि युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है।

Advertisement

फैज ने कहा, “ मैं इसके बारे में सोचा और फैसला लिया है कि मुझे टी-20 फॉर्मेट से हटना जरूरी है। मैं कभी भी स्वार्थी नहीं रहा और मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि युवाओं को टी-20 फॉर्मेट में अधिक मौके दिए जाएं। मैंने पहले ही लिखित में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन को टी-20 से हटने की जानकारी दे दी है। लेकिन मैं वनडे और लंबे फॉर्मेट में खेलना जारी रखूंगा।”

पिछले कई सालों से तीनों फॉर्मेट्स में विदर्भ क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। जूनियर क्रिकेट के समय से उन्होंने विदर्भ की कई टीमों के कमान संभाली। 

भारत के लिए सिर्फ एक वनडे खेलने वाले फैज की कप्तानी में विदर्भ ने दो बार रणजी ट्रॉफी और इतनी ही बार ईरानी कप जीता है। फैज ने आईपीएल 2010 और 2011 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा भी रहे। उन्होंने आईपीएल में कुल 12 मैच खेले, हालांकि इसमें वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार