नागपुर, 16 फरवरी (CRICKETNMORE)| रणजी चैम्पियन विदर्भ ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर शेष भारत एकादश को हराकर शनिवार को ईरानी ट्रॉफी खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

इस मैच के पांचवें दिन शनिवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन विदर्भ ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम किया। विदर्भ ने लगातार दूसरी बार यह गोल्डन डबल पूरा किया है। बीते सीजन में भी उसने यह खिताब जीता था।

Advertisement

इसके साथ ही विदर्भ तीसरी टीम बन गई है, जिसने लगातार दो बार रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप पर कब्जा किया है। इससे पहले बॉम्बे और कर्नाटक की टीम ने ये कारनामा किया है। 

शेष भारत एकादश ने अपनी पहली पारी में 330 रन का स्कोर बनाया था। विदर्भ ने अक्षय कारनेवार के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी में 425 रन बनाकर 95 रनों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद शेष भारत एकादश ने तीन विकेट पर 374 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। 

इसके बाद विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 269 रन बना लिए थे कि तभी मैच ड्रॉ हो गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार