Cheteshwar Pujara vs Shaheen Afridi: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का मौजूदा काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है। पुजारा ने ससेक्स के लिए खेलते हुए शनिवार (7 मई) को मिडलसेक्स के लिए खेलते हुए लगातार चौथा शतक जड़ा। पुजारा जब बल्लेबाजी करने आए तो ससेक्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 6 रन था। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आए पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और पुजारा 4 गेंद पर 1 रन बना कर खेल रहे थे। अफरीदी ने ओवर की तीसरी गेंद बैक ऑफ दी लेंथ गेंद डाली ऑफ स्टंप से बाहर, जिसपर पुजारा ने अपर कट खेला और थर्ड मैन और स्कावयर बाउंड्री के बीच से छक्का जड़ दिया। 

Advertisement

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 149 गेंदों 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

पुजारा ने पिछले हफ्ते डरहम के खिलाफ हुए मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा था और 334 गेंदों में 24 चौकों की बदौलत 203 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अब तक काउंटी चैंपियनशिप 2022 में खेली गई सात पारियों में दो दोहरे शतक औऱ दो शतक जड़े हैं। 

बता दें कि पुजारा 2 अगस्त से शुरू होने वाले रॉयल वनडे कप में भी ससेक्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

आईपीएल मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद पुजारा ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के चलते पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम से अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार