आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में हो जाएगी। इसको लेकर लगभग सभी टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

इसी बीच जब साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान किया तब सबसे हैरानी भरा रहा टीम के पूर्व कप्तान और टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस का उसमें ना होना। हालांकि इसी बीच फाफ डु प्लेसिस ने Cricketnmore के साथ एक खास इंटरव्यू करते हुए उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताया जो टी-20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

पहले खिलाड़ी के तौर पर फाफ ने टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को चुना है। दूसरे खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को चुना है। तीसरे खिलाड़ी के तौर पर डु प्लेसिस ने टीम के चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी को जगह दी है।

फाफ डु प्लेसिस से जब यह पूछा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा वो आईपीएल में और किसी टीम की ओर से खेलना चाहते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो खुद को चेन्नई के अलावा और किसी टीम से खेलते हुए नहीं देखना चाहते।

इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने यह भी कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत लग रही है।

फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार