WATCH : बैट की जगह स्टंप के साथ बैटिंग करता है ये 5 साल का बच्चा, शॉट्स देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Updated: Sun, May 09 2021 19:15 IST
Cricket Image for WATCH : बैट की जगह स्टंप के साथ बैटिंग करता है ये 5 साल का बच्चा, शॉट्स देखकर नही (Image Source: Google)

क्रिकेट दुनिया भर में एक लोकप्रिय खेल है और इसे हर आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं। अगर भारत में इस खेल की बात करें तो इसे एक धर्म के समान माना जाता है और बच्चों में तो इसका क्रेज़ किसी से भी नहीं छिपा है। अक्सर हमें सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज़ देखने को मिलती हैं जिन्हें देखकर हम मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, लगभग पांच या छह साल का एक बच्चा स्टंप के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा है और पार्क के चारों ओर खूबसूरत शॉट्स खेल रहा है। ये छोटा बच्चा ड्राइव, स्वीप, रैंप स्कूप, और स्टंप के साथ फ्लिक करता हुआ देखा जा सकता है।

बल्ले के बजाय, लड़के ने अपने हाथ में एक स्टंप पकड़ा हुआ है और सीमेंट विकेट पर बल्लेबाज़ी कर रहा है। इस टैलेंटेड बच्चे के वीडियो को द ग्रेड क्रिकेटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, "हम आपको तीन साल में शुरू करेंगे और वहां से आगे लेकर जाएंगे।"

इस बच्चे का वीडियो देखकर फैंस काफी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें