अमेरिका में चल रहे माइनर क्रिकेट लीग में उन्मुक्त चंद की कप्तानी वाली सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स ने फाइनल मुकाबले में न्यू जर्सी को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

टॉस जीतकर न्यू जर्सी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उन्होंने स्ट्राइकर्स के सामने 141 रनों का लक्ष्य रखा। न्यू जर्सी की ओर से डोमिनिक रिखी ने 27 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा साई मुक्कामाला ने 27 गेंदों में  31 रनों का योगदान दिया।

सिलिकॉन की टीम की ओर से कुलविन्दर सिंह ने 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलिकॉन की टीम ने पहले पांच ओवरों में 49 रन बना दिए। टीम की ओर से ओपनिंग की कमान संभालने आए उन्मुक्त चंद ने 22 रन तो वही राहुल जरीवाला ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम के लिए नरसिंह देवनारायण ने 43 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। इन सभी बल्लेबाजों के अलावा रोशन पृमूस ने नाबाद 25 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्मुक्त चंद वाली टीम ने लक्ष्य को 22 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।

देवनारायण को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

हम्मद आजम को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार