आईपीएल के 22वें मुकाबलें में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर एक रन से हरा दिया।

Advertisement

172 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। तब टीम के लिए दोनों क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाज ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर मौजूद थे।

Advertisement

बैंगलोर की ओर से गेंदबाजी की कमान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथों में थी और उन्होंने सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए मैच को एक रन से आरसीबी के नाम कर दिया।

20वें ओवर की 6 में से 5 गेंदों को पंत ने खेला लेकिन वो एक भी गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं कर पाए और बड़ा शॉट लगाने में असमर्थ रहे। अपनी टीम के लिए मैच फिनिश ना करने का गम पंत और हेटमाटर दोनों को था और आखिरी गेंद को फेंकने के बाद उदासी साफ-साफ देखी जा सकती थी।

लेकिन पंत को ऐसे देखकर सबसे पहले आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और फिर बाद में कप्तान विराट कोहली उन्हें समझाने और सांत्वना देने आए।

इस तरह पंत की हौसलाअफजाई करते हुए देख सभी क्रिकेट फैंस बैहद खुश थे और उन्हें यह सुखद नजारा देखकर बेहद सुकून मिला।

Advertisement

ना सिर्फ कोहली और सिराज बल्कि आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को भी पंत और हेटमायर को दिलासा देते हुए देखा गया। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार