महान सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) सुर्खियों में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन का जलवा बरकरार है ना केवल गेंद से बल्कि बैटिंग से भी समय-समय पर अर्जुन टीम के लिए शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। गोवा की तरफ से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने कसी हुई गेंदबाजी तो की ही वहीं नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए अच्छे हाथ दिखाए।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर ने चार ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका। इस दौरान उनका इकानॉमी रेट 5.50 का रहा। अर्जुन तेंदुलकर ने एक मेडन ओवर भी फेंका। इसके अलावा जब टीम को बैटिंग में उनकी जरूरत पड़ी तब 10वें नंबर पर खेलते हुए 1 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने महज 6 गेंदों 14 रन बना दिए।

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस टूर्नामेंट में अर्जुन ने सात मैचों में 4.98 के इकानॉमी से 8 विकेट झटके हैं। अर्जुन तेंदुलकर मुख्य रूप से एक गेंदबाज हैं लेकिन बैटिंग करने की उनकी क्षमता जल्द से जल्द टीम इंडिया के लिए उनके दरवाजे खोल सकती है। फिलहाल टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।

लिस्ट-ए करियर में अगर अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 9 मैचों में 6.60 की इकोनॉमी रेट से 12 विकेट झटके हैं। बता दें कि आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा दाव खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन करने का फैसला किया है। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार