15 फरवरी। आरसीबी टीम ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया है, जिसमें सोने के रंग का शेर है। लोगो के इर्द-गिर्द लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो रॉयल चैलेंजर्स का पारंपरिक रंग है। कोहली ने ट्वीट किया, "लोगो का काम है कहना। आरसीबी का नया लोगो देखकर खुश हूं। यह हमारी बोल्ड छवि और चुनौतीपूर्ण भावना को दर्शाता है।" 

Advertisement

कोहली के अलावा विजय माल्या ने भी आऱसीबी के नए लोगो को लेकर ट्विट किया है। विजय माल्या ने ट्विट में लिखा कि, लोगो अच्छा है लेकिन ट्रॉफी को जीतो।

Advertisement

गौरतलब है कि कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार नए लोगो के साथ उसकी कोशिश होगी कि वह अपने खिताबी सूखे को खत्म करे।

आपको बता दें कि विजय माल्या आऱसीबी की टीम के मालिक रह चुके हैं। लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या आज देश छोड़कर भाग गए हैं। बता दें कि विजय माल्या पर विभिन्न बैंकों का करीब 9000 करोड़ बकाया है। विजय माल्या को 'किंग ऑफ गुड टाइम्स' के नाम से जाना जाता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार