वर्ल्ड कप 2019 में बेशक टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उस हार से ज्यादा टीम सेलेक्शन को लेकर बवाल खड़ा हुआ था। उस दौरान अंबाती रायडू को वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी और चयनकर्ताओं ने अचानक से ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में शामिल कर लिया था।

Advertisement

इसके बाद अंबाती ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पर तंज कसते हुए 3D चश्मे का जिक्र किया था। क्योंकि प्रसाद ने शंकर को ये कहकर टीम में शामिल किया था कि वो एक 3D प्लेयर हैं। इसके बाद से ही विजय शकंर को अक्सर फैंस 3D टैग का इस्तेमाल करते हुए ट्रोल करते हैं।

Advertisement

अब शंकर ने पहली बार अपने 3D टैग को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शंकर ने कहा है कि उन्हें ये टैग अनावश्यक तौर पर दिया गया है। उनका इससे कोई संबंध नहीं है और इसे बस उन्हें ट्रोल करने के लिए वायरल किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, 'इस ट्वीट के बाद से मैंने भारत की तरफ से सिर्फ तीन मैच ही खेले। मैंने कुछ बुरा प्रदर्शन नहीं किया। यहां तक की आईपीएल में भी मेरा बैटिंग बॉर्डर अलग रहा है। रायडू को लेकर बहुत से लोग मेरी तुलना उनसे करते हैं। लेकिन हम जिन परिस्थितियों में और बैटिंग ऑर्डर में खेलते हैं वो अलग है। रायडू से मुझे कोई शिकायत नहीं है। हम जब भी मिलते हैं तो अच्छी तरह से बात करते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार