भारतीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद विजय शंकर को नई टीम मिल गई है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अब लंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद विजय शंकर अब एक नई लीग में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर को लंका प्रीमियर लीग (LPL) की टीम कैंडी रॉयल्स ने अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। संन्यास के कुछ ही दिनों बाद उनकी इस नई शुरुआत ने फैंस को भी सरप्राइज कर दिया है।

Advertisement

LPL ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हुए विजय शंकर की एंट्री का ऐलान किया। लीग ने पोस्ट में लिखा, “आपने उन्हें पहले भी मैदान की जंग में देखा है, लेकिन इस अंदाज में नहीं। नया मंच, वही शांत अंदाज, अब कैंडी रॉयल्स में एंट्री।”

गौरतलब है कि विजय शंकर ने शुक्रवार (22 मई) को घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अपने इमोशनल नोट में कहा था कि वह अब नई चुनौतियों और नए मौकों की तलाश करना चाहते हैं। अब LPL में उनकी एंट्री उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विजय शंकर LPL में खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले इरफान पठान और मुनाफ पटेल भी इस लीग में खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी कैंडी टस्कर्स टीम का हिस्सा रहे थे।

विजय शंकर के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 4253 रन बनाए और साथ ही 43 विकेट भी झटके। वहीं लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने बल्ले (2790 रन) और गेंद (73 विकेट) दोनों से योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए विजय शंकर ने 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में वह ज्यादा बड़ा असर नहीं छोड़ पाए, लेकिन IPL में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। IPL में उन्होंने 78 मैचों में 1233 रन बनाए और 9 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार