29 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली अब गाना गाते हुए भी दिखाई देगें विनोद कांबली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।
Advertisement
इस वीडियो में विनोद कांबली पूरी तरह से पॉप सिंगर की तरह दिखाई दे रहे हैं। विनोद कांबली हमेशा से कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं।
ऐसे में अब कांबली पॉप गायक बनकर अपने फैन्स को सरप्राइज करने वाले हैं। आपको बता दें कि 21 साल की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेले थे और अपने टेस्ट करियर में केवल 14 मैच ही खेल पाए।
विनोद कांबली का करियर जल्द खत्म होने के पीछे उनका लाइफ़ स्टाइल तो जिम्मेदार बताया गया।