20 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (नाबाद 104)  ने श्रीलंका के खिलाफ खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन नाबाद शतकीय पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट के एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

विराट कोहली ने इस पारी में अपना 50वां इंटरनेशनल शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 50 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली ने अपनी 348 पारियों में ये मुकाम हासिल किया, वहीं अमला ने भी अपने 50 इंटरनेशनल शतक भी इतनी ही पारियों में पूरे किए थे।

Advertisement

कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 18 औऱ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 32 शतक लगाए हैं। सबसे तेज 50 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 376 पारियों में ये कारनामा किया था। 

कोहली के इस शानदार शतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 352 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 230 रनों की बढ़त ले ली है। कोहली के अलावा शिखर धवन और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा।दिनेश कार्तिक की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार