कप्तान विराट कोहली (नाबाद 90) की शानदार पारी के बलबूते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है। कोहली ने आखिरी ओवरों में शिवम दुबे (नाबाद 22) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर टीम को 20 ओवरों में चार विकेट पर 169 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बेंगलोर को दीपक चाहर ने बेहतरीन इनस्विंग से एरॉन फिंच (5) को आउट कर शुरुआती झटका दिया।

Advertisement

उनके बाद आए कोहली ने युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिकल के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाया। दोनों ने 53 रन बनाए। पडिकल को शार्दूल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया। वह 66 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी 33 रनों की पारी में 34 गेंदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का मारा।

अब्राहम डिविलियर्स को ठाकुर ने खाता भी नहीं खोलने दिया। ऊपर भेजे गए वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 10 रन बना सके और सैम कुरैन का शिकार बने।

लेकिन कोहली खड़े हुए थे और उन्होंने फिर तेजी से रन बनाने शुरू किए। इसमें शिवम ने उनका भरपूर साथ दिया। कोहली ने कुरैन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में तीन छक्के सहित 24 रन बटोरे।

चेन्नई की तरफ से ठाकुर ने दो सफलताएं अर्जित कीं। चाहर और कुरैन को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार