बेंगलुरू, 5 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कप्तान विराट कोहली (84) और अब्राहम डी विलियर्स (63) की तूफानी पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

Advertisement

कोलकाता ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जवाब में बैंगलोर ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन टांग दिए। इस संस्करण में यह बैंगलोर का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।

Advertisement

जीत के लिए उतावली बैंगलोर मैच में शुरू से बेहतर नजर आई। कप्तान कोहली के साथ पार्थिव पटेल (25) ने टीम को मनमाफिक शुरुआत दी। छह ओवर में इस जोड़ी ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया। पार्थिव स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दे रहे थे तो वहीं कोहली अपने स्ट्रोक लगा रहे थे। 

नीतीश राणा ने इस साझेदारी को आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तोड़ा। पार्थिव 64 के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट करार दिए गए। 

लेकिन, इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों की परेशानी शुरू हो गई। विश्व के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कोहली और डी विलियर्स मैदान पर थे। इन दोनों ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। इन दोनों ने 10-15 ओवर के बीच 64 रन जोड़े। 

यह जोड़ी कोलकाता के लिए खतरनाक साबित हो रही थी और तेजी से रन बना रही थी। कुलदीप यादव ने कोहली को अपनी ही गेंद पर कैच कर इस साझेदारी को तोड़ा। 49 गेंदों की पारी में नौ चौके और दो छक्के मारने वाले कोहली का विकेट 172 के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

डी विलियर्स 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 185 के कुल स्कोर पर सुनील नरेन का शिकार बने। उन्होंने 32 गेंदों की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए।

अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 23 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 200 को पार पुहंचाया। आखिरी के पांच ओवरों में बैंगलोर ने 63 रन जोड़े। 

कोलकाता के लिए राणा, कुलदीप और नरेन को एक-एक सफलता मिली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार