IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 59 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का विशाल स्कोर बनाया जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। मैच के दौरान विराट कोहली ने फील्डिंग करते हुए गलती से गेंद पर सलाइवा लगाने की कोशिश की।

Advertisement

दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर के दौरान पृथ्वी शॉ ने नवदीप सैनी की तीसरी गेंद को ड्राइव किया था। शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे आरसीबी के कप्तान कोहली ने अपनी तरफ तेजी से आती गेंद को रोका और गेंद पर सलाइवा लगाने की कोशिश की। हालांकि तुरंत ही विराट कोहली को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर इशारों में कहा कि उनसे यह गलती से हुआ है।

Advertisement

इस पूरे वाक्ये पर सचिन तेंदुलकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। सचिन ने ट्वीट कर लिखा, ' पृथ्वी शॉ ने काफी अविश्वसनीय शॉट खेला। गेंद पर लगभग सलाइवा लगाने के बाद विराट कोहली की प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी। कभी कभी सहज प्रवृति सामने आ ही जाती है।' बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने गेंद पर सलाइवा लगा दी थी। 

क्या कहता है नियम? ICC ने कोरोना वायरस के चलते इस साल जून में गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी गेंद पर सलाइवा लगाता है तो अंपायर द्वारा ऐसे हालत में शुरुआती चरण के दौरान चेतावनी दी जाएगी। आईसीसी दिशा-निर्देशों के अनुसार टीम को चेतावनी जारी करने के अलावा गेंद पर लार के लगातार उपयोग पर पांच रन की पेनल्टी भी लगाई जा सकती है। इसके अलावा जब भी गेंद पर लार का उपयोग किया जाएगा तब अंपायरों को गेंद सैनेटाइज करनी होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार