ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली का रौद्र रूप देखने को मिला। दरअसल, जैसे ही भारत को मार्नस लाबुशेन का विकेट मिला वैसे ही भारतीय खिलाड़ियों खासकर विराट कोहली का सेलिब्रेशन देखने लायक था। इस दौरान विराट ऑस्ट्रेलियाई फैंस से पंगा लेते हुए भी नजर आए।

Advertisement

ये मज़ेदार घटना 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटित हुई जब नीतिश कुमार रेड्डी की गेंद पर मार्नस लाबुशेन गली में यशस्वी जायसवाल द्वारा लपके गए। लाबुशेन को अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ कि वो लपके गए जबकि भारतीय खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था। इसी बीच विराट कोहली विकेट का जश्न मनाते हुए जायसवाल के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया।

Advertisement

इसके बाद विराट ने अपने मुंह पर उंगली रखककर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से चुप रहने को कहा। विराट का ये रिएक्शन कैमरे पर कैद हो गया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। नीतीश कुमार रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को 64 रन पर आउट किया और उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस टेस्ट के पहले दिन की बात करें तो भारतीय टीम पहले दिन पहली पारी में 44.1 ओवर में 180 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नीतीश रेड्डी ने बनाये। उन्होंने 54 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 64 गेंद में 6 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 51 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। 

रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 रन का योगदान दिया। राहुल और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 69(113) रन की साझेदारी की। नितीश और अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 32(35) रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट मिचेल स्टार्क ने हासिल किये। कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट हासिल किये। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार