Virat Kohli and Babar Azam: विराट कोहली और बाबर आजम मॉर्डन टाइम ग्रेट हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का अपना-अपना स्टाइल, स्वैग और कैलिबर है। बाबर आजम रिकॉर्ड के मामले में विराट कोहली से काफी पीछे हैं बावजूद इसके जब-जब भारत-पाक के बीच मैच होता है तब क्रिकेट पंडित और फैंस इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना जरूर करते हैं। पहले सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर के बीच मुकाबले को लेकर हाइप क्रिकेट की जाती थी लेकिन, अब माहौल बदल चुका है चाहकर भी हाइप क्रिएट नहीं हो पा रही है।

Advertisement

दरअसल अब कोहली VS बाबर के बजाए कोहली AND बाबर हो गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि अब वे हाथ मिलाते हैं, गले मिलते हैं या एक-दूसरे के बारे में अच्छी से अच्छी बात करते हैं। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता लंबी और पुरानी है, जिसके चलते इतिहास में क्रिकेट के मैदान पर मैच खेलते हुए खिलाड़ियों के बीच सीमाओं को भी लांघा गया है। लेकिन, अब हालात इसके उलट हो चुके हैं।

Advertisement

दोनों देशों में ऐसे कई महान खिलाड़ी थे जो एक ही युग में खेले। जैसे कपिल देव और इमरान खान, सुनील गावस्कर और ज़हीर अब्बास, सचिन तेंदुलकर और सईद अनवर, अनिल कुंबले और सकलैन मुश्ताक, लेकिन उनमें से किसी के बीच भी इतना दोस्ताना माहौल नहीं था जितना विराट कोहली और बाबर आजम के बीच देखने को मिल रहा है।

कोहली और बाबर पर बातचीत करना फैंस को जुनून से भर देता है। उनके रन, उनके औसत और स्ट्राइक-रेट की तुलना, उनके मैच जीतने वाली नॉक के बारे में बात करना, उनके द्वारा खेले जाने वाले स्ट्रोक का वर्णन करना यहां तक की उनकी खामियों और विफलताओं को भी फैन खुलकर बातचीत में शामिल करते हैं।

हालांकि, कभी-कभी ऐसी तुलना हानिकारक भी साबित हो जाती है। जैसे कि जब कोहली के फैंस बाबर के विफल होने पर जश्न मनाते हैं या इसके उलट भी होता हुआ देखा गया है। बहरहाल, जो भी हो अच्छा या बुरा लेकिन, जब-जब भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट होगा तब-तब खिलाड़ियों के बीच हाइप क्रिएट करना बेहद जरूरी होता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार