India vs South Africa 2nd Test: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रिका को पहली पारी में 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 9 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी 2-2 विकेट चटकाए। 

Advertisement

हालांकि, सिराज ने शुरू से ही अफ्रीकी बल्लेबाजों की नाक में दम करके रखा। एडेन मारक्रम से लेकर मार्को जानसेन तक कोई भी बल्लेबाज सिराज के सामने टिक ना सका और नतीजा अफ्रीकी टीम सिर्फ 55 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में कप्तान तो रोहित शर्मा थे लेकिन विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस को विराट की कप्तानी की याद दिला दी।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि जब मार्को जानसेन बल्लेबाजी कर रहे थे तब विराट कोहली ने स्लिप्स से सिराज को इशारा किया कि वो जानसेन को आउट स्विंगर डालें। इसके बाद सिराज ने अपने पुराने कप्तान की बातों पर अम्ल किया और 2 गेंद बाद ही विराट का प्लान कामयाब रहा और सिराज की आउट स्विंग गेंद पर जानसेन के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर केएल राहुल ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया।

Also Read: Live Score

जैसे ही विराट का प्लान सफल हुआ उनका रिएक्शन देखने लायक था। इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर पर एडेन मारक्रम के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद सिराज के कहर के आगे कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। काइल वेरेन ने 15 रन और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए। उनके अलावा बाकी 9 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गेंदबाजों के कमाल के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों पर इस मैच को आगे लेकर जाने का दारोमदार होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार