रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दुबई में क्वारंटाइन का समय खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को सरप्राइज दिया। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत से पहले आरसीबी के खिलाड़ियों ने पैरेंट्स बनने वाले विराट और अनुष्का को बधाई दी।  

Advertisement

आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें विराट औऱ अनुष्का केक काटते हुए नजर आ रहे और बाकी सब उन दोनों को बधाई दे रहे हैं। प्राइवेट बीच पर दोनों के लिए यह सप्राइज रखा गया था।

Advertisement

इस वीडियो में आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हैसन ने कहा, " मुझे यकीन है कि अनुष्का और विराट दोनों ही काफी उत्साहित होंगे और ऐसा ही टीम के लिए है। जो खिलाड़ी पिता हैं वे जानते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण है, और यह आपको एक व्यक्ति के रूप आप मे एक अच्छा बदलाव लाता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह रोमांचित करने वाला समय है और बच्चे के आने से पहले आप जितना सो सकते हैं सो जाएं, क्योंकि उसके बाद चीजें बदल जाएंगी।” 

आपकों बता दें कि, भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अभी कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी थी कि जनवरी 2021 में वो दोनों माता-पिता बनने वाले है।

जैसा कि हम सब जानते है कि आगामी 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल के 13वां सीजन खेला जाएगा और आरसीबी की टीम ने 28 अगस्त को अपना सेल्फ- आइसोलेशन खत्म करने बाद नेट में अभ्यास करने उतरी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार