भारतीय क्रिकेट का सबसे खूबसूरत कपल कोहली - अनुष्का यहां मनाएंगे करवाचौथ !

Updated: Thu, Oct 17 2019 12:36 IST
भारतीय क्रिकेट का सबसे खूबसूरत कपल कोहली - अनुष्का यहां मनाएंगे करवाचौथ ! Images (twitter)

17 अक्टूबर। पूरे भारत देश में आज यानि 17 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। जब बात करवाचौथ की निकली है तो वर्तमान क्रिकेट की दुनिया में सबसे मशहूर कपल कोहली और अनुष्का शर्मा अपना करवाचौथ कैसे मनाएंगे इस बारे में फैन्स जाननें को बेहद ही इच्छुक हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल कोहली और अनुष्का शर्मा ने बड़ी ही प्यार के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया था। दोनों ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी।  उस दौरान भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही थी। 
इस बार यहां मनाएंगे करवाचौथ विराट- अनुष्का

 

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच 19 अक्टूबर को रांची में होना है।

ऐसे में विराट कोहली करवाचौथ के लिए ही रांची ना जाकर अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा के पास मुंबई गए हुए हैं। वहां पर ही विराट कोहली अपनी वाइफ के साथ करवाचौथ का पर्व मनाएंगे और फिर 18 अक्टूबर को रांची पहुंच जाएंगें।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें