भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को हेगले ओवल में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

 

 

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। देखना होगा कि विकेट कैसा खेलेगा। प्लेइंग इलेवन में नितीश रेड्डी और मयंक यादव की वापसी हुई है।

 

 

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 4 साल बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्होंने 4 साल पहले अपना आखिरी टी20 भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही न्यूजीलैंड में खेला था। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव उनके साथ प्लेइंग इलेवन में दो अन्य तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा नितीश रेड्डी तेज गेंदबाजी में सहयोग करेंगे। नमन धीर और अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

 

 

वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।

 

 

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस के समय कहा, "हम भी गेंदबाजी करने वाले थे। विकेट फ्रेश लग रहा है। लोग बड़ी सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हैं। इंडिया के खिलाफ खेलना कूल है। हमारे पास जो गहराई है, वो बहुत अच्छी है। हमारा मध्यक्रम बहुत मजबूत है।"

 

 

कप्तान सेंटनर ने बेवन जैकब्स की तारीफ की। कीवी प्लेइंग इलेवन में नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि ग्लेन फिलिप्स, ब्रेसवेल और कप्तान मिशेल सेंटनर स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे।

 

 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

 

 

कप्तान सेंटनर ने बेवन जैकब्स की तारीफ की। कीवी प्लेइंग इलेवन में नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि ग्लेन फिलिप्स, ब्रेसवेल और कप्तान मिशेल सेंटनर स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे।

 

 

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार