नई दिल्ली, 20 जुलाई (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन एक दिन के लिए टाल दिया गया है और अब यह रविवार को मुंबई में होगी। सीओए ने कहा है कि बीसीसीआई के सचिव इस बैठक में भाग नहीं लेंगे। 

Advertisement

कप्तान विराट कोहली ने विंडीज दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखने का फैसला किया है। लेकिन इसके बावजूद इस दौरे के लिए टीम में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। 

Advertisement

भारत को विंडीज दौरे पर भारतीय टीम तीन से 14 अगस्त तक तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज से अपने टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत करेगी। 

जहां एक तरफ कोहली इस दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे तो वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा नवदीप सैनी, दीपक चाहर और खलील अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाजी में शिखर धवन के चोटिल होने के कारण मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

चयनकर्ता नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर और गिल को आजमा सकते हैं। दोनों बल्लेबाज फिलहाल, इंडिया-ए टीम के साथ वेस्टइंडीज का दौरा कर रहे हैं। गिल ने जहां पिछले दो मैचों में 62 और 77 रनों की पारी खेली है तो वहीं अय्यर पहले मैच में 77 ओर अगले मैच में 47 रन बनाए। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी को भी आराम दिया जा सकता है। धोनी को लेकर ऐसी अफवाहें चल रही है कि वह संन्यास ले सकते हैं, लेकिन कप्तान और बीसीसीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।्र 

स्पिनरों में राहुल चाहर, मयंक मारकंडे और श्रेयस गोपाल भी भारतीय टीम में अपनी जगह पा सकते हैं। राहुल ने आईपीएल में 13 और गोपाल ने 20 विकेट लिए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार