आईपीएल 2024 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो भरपूर एक्शन देखने को मिला। एक मज़ेदार पल तब दिखा जब हरप्रीत बराड़ बॉलिंग कर रहे थे और विराट कोहली नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे। बराड़ अपना तीसरा ओवर शुरू करने की जल्दी में थे लेकिन कोहली को ये जल्दी पसंद नहीं आई।

Advertisement

इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कोहली बराड़ को गाली देकर उनसे धीमे चलने और उन्हें सांस लेने देने के लिए कह रहे हैं। कोहली को स्टंप माइक्रोफोन पर ये कहते हुए सुना गया, “रुक जा *****, सांस तो लेने दे।”

Advertisement

दूसरे छोर पर मैक्सवेल बराड़ का सामना करने के लिए तैयार थे और वो भी कोहली की बात सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दिलचस्प बात ये है कि 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर बराड़ ने मैक्सवेल को आउट भी कर दिया। मैक्सवेल ने जगह बनाने की कोशिश की और बराड़ की गेंद को ऑफ साइड पर मारने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद स्टंप्स पर जा लगी। ये चौथी बार था जब मैक्सवेल आईपीएल में बराड़ की गेंद पर आउट हुए।

Also Read: Live Score

दूसरी ओर, कोहली 16वें ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे। हर्षल पटेल की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 49 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर आरसीबी ने 4 गेंद शेष रहते 177 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली के आउट होने के बाद, दिनेश कार्तिक की नाबाद 28 रनों की पारी ने बेंगलुरू को जीत तक पहुंचाया। ये इस टूर्नामेंट में आरसीबी की पहली जीत भी रही और विराट का फॉर्म में आना आरसीबी के लिए काफी अच्छी खबर भी रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार