कानपुर, 29 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 113 रनों की पारी खेली और वनडे क्रिकेट में अपने 9,000 रन पूरे किए। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स की पीछे छोड़ा है। डिविलियर्स ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 205 पारियों का सामना किया था, लेकिन कोहली ने सिर्फ 194 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया है। 

Advertisement

कोहली 9,000 रन पूरे करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धौनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में शामिल हैं। कोहली के अब वनडे क्रिकेट में 9030 रन हैं। उन्होंने 55.74 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें 32 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं।

 

 कोहली और डिविलियर्स दोनों दिग्गजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे क्रिकेट में यह मुकाम हासिल किया है। डिविलियर्स ने इसी साल 25 फरवरी को वेलिंगटन में यह रिकार्ड अपने नाम किया था। 

कोहली हालांकि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 19वें नंबर हैं। लेकिन मौजूदा खिलाड़ियों में डिविलियर्स, क्रिस गेल और धौनी ही इस सूची में उनसे आगे हैं। कोहली ने इस साल खेल के सभी प्रा्नप में दो हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार