ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली

Updated: Tue, Feb 10 2015 13:24 IST
Virat Kohli ()

नई दिल्ली, 02 जनवरी (हि.स.) । भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाले भारतीय स्पोर्ट स्टार बन गये हैं। कोहली ने 5 मिलिनय यानी 50 लाख ट्वीटर फॉलोअर होने पर अपने ट्विटर प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे नए साल की शुरुआत के लिए एक नायाब तोहफा बताया। गौरतलब है कि अभी 10 दिन पहले ही विराट कोहली ने ट्विटर पर फॉलोअर के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा था।

इस वक़्त ट्विटर पर विराट कोहली के 5 मिलियन फॉलोअर हैं। इसके बाद सचिन के 4,91 मिलियन फॉलोअर हैं। अब तक सचिन ट्विटर पर नंबर वन थे। सचिन के बाद टेस्ट क्रिकेट से अभी-अभी संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी के 3.37 मिलिनय फॉलोअर हैं। धोनी के बाद वीरेंद्र सहवाग के 3.22, युवराज सिंह के 2.75 मिलियन और सुरेश रैना के 2.67 फॉलोअर हैं। ट्विटर पर सबसे ज्यादा स्पोर्ट स्टार के फॉलो किए जाने के मामले में 10 में से 9 क्रिकेटर हैं. सिर्फ इनमें एक नाम सानिया मिर्जा का है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द
 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें