रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार (18 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने जीत का चौका पूरा कर लिया। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli 6000 Runs) ने जीत में अहम रोल निभाया और 47 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस पारी के दौरान 51वां रन बनाते ही कोहली ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में रनों के मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 5449 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका 18वां 50 प्लस स्कोर है।

कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 101) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही वह एक आईपीएल में पांच बार 150 या उससे रनों की साझेदारी में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

कोहली ने राजस्थान के खिलाफ अपने 500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 टीमों के खिलाफ 500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा शिखर धवन ने ही यह कारनामा किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार