बर्मिघम, 1 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में एक और शानदार अर्धशतक जमाया। यह कोहली का इस वर्ल्ड कप में लगातार पांचवां अर्धशतक है। इसी के साथ कोहली वर्ल्ड कप में लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने इस मामले में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी की है। स्मिथ ने 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप में लगातार पांच अर्धशतक जमाए थे। यह वर्ल्ड कप आस्ट्रेलिया के नाम रहा था। 

Advertisement

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 66 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रन बनाए थे। उससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 67, पाकिस्तान के खिलाफ 72 और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन बनाए थे। 

इसी के साथ वर्ल्ड कप में लगातार पांच अर्धशतक जमाने वाले कोहली पहले कप्तान भी हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कोहली ने राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ा है। वह इंग्लैंड में वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड में खेले गए वनडे मैचों में 1238 रन बनाए थे। 

मौजूदा वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी चार बार लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं। 

Advertisement

कोहली ने अभी तक छह पारियों में 382 रन बनाए हैं। इस वर्ल्ड कप में उनसे पहले रोहित शर्मा का नाम हैं जिन्होंने 440 रन बनाए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार