5 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर बना रिकॉर्ड बना दिया। इस सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे कोहली ने वो कारनामा कर दिया जो टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया। 

Advertisement

विराट कोहली तीन टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में खेली गई 5 पारियों में 2 दोहरे शतकों, एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 610 रन बनाए हैं। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

इससे पहले कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 में 655 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 में 692 रन बनाए थे।

 

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार एक सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने

कोहली तीन टेस्ट सीरीज में 600 से ज्याजा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने 6 बार टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे, और वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स और ब्रायन लारा ने तीन बार टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार