3 सितंबर, कोलंबो (CRICKETNMORE)। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक जमा लिया है। ऐसा करते ही कोहली ने रिकी पोटिंग की बराबरी कर ली है। बेहद खूबसूरत है इऱफान पठान की वाइफ

Advertisement

कोहली से आगे अब सिर्फ क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर हैं। विराट कोहली ने अपने शतकीय पारी के दौरान एक खास कमाल भी कर दिया है। विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 5 अलग - अलग द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 300 प्लस का स्कोर दर्ज हैं। इसके साथ - साथ कोहली लिस्ट ए क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने वाले 100वें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

विराट कोहली इस वनडे सीरीज में अबतक ये खबर लिखे जाने तक 320 रन बना लिए हैं। जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। कोहली से पीछे रोहित शर्मा हैं जिन्होंने इस वनडे सीरीज में 302 रन बनाए हैं। इसके साथ - साथ विराट कोहली ने 2017 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने एक कैलेंडर ईडर में 1000 वनडे रन बनानें का कमाल 5 दफा कर दिखाया है।

आपको बता दें कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा दफा 1000 रन बनानें वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 7 दफा ऐसा कारनामा कर दिखाया था। संगकारा ने 6 बार ऐसा कमाल अपने वनडे करियर में किया है। पोटिंग और सौरव गांगुली ने 5 दफा अपने करियर में 1000 रन एक कैलेंडर ईयर में बनाए थे।   बेहद खूबसूरत है इऱफान पठान की वाइफ

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार