ICC ODI Rankings: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली 4 विकेट की जीत के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को पछाड़ा, जो रैंकिंग में फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत वह सचिन तेंदुलकर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो मैच में 0 पर आउट होने के बाद कोहली ने अगली पांच पारियों में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार पांच पचास स्कोर बनाए। उन्होंने क्रमश: 74 *135, 102, 65* 93 रन की पारी खेली। 

Advertisement

1736 दिन बाद कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर आए हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में वह पहले नंबर पर पहुंच थे। उन्होंने पहली बार अक्टूबर 2013 में नंबर 1 बल्लेबाज का मुकाम हासिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने पहले वनडे में 71 गेंदों पर 84 रनों की आक्रामक पारी खेलने के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में स्थान हासिल किया है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की और वह विराट कोहली से सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट्स पीछे रह गए हैं।

वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पांच स्थान का फायदा हुआ है और वह 15वें नंबर पर आ गए हैं, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के साथ संयुक्त रूप से।

न्यूजीलैंड के काईल जैमीसन ने भारत खिलाफ पहले वनडे में करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए थे, जिसका उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ है। 27 स्थान के साथ वह अर्शदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से 69वें नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार