भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (2 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 44 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। उन्होंने 38 रन 9 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से ही बनाए।  इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

महेला जयवर्धने को पछाड़कर विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अब 23 पारियों में 88.75    की औसत से 1065 रन हो गए हैं। वहीं जयवर्धने के नाम 31 पारियों में 1016 रन दर्ज हैं।  

सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप को मिलाकर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में 13 और वनडे वर्ल्ड कप में 8, यानी दोनों फॉर्मेट के वर्ल्ड कप को मिलाकर उनके 21 पचास प्लस स्कोर हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है, जिन्होंने अपने करियर में वर्ल्ड कप में 21 पचास प्लस स्कोर बनाए थे।  

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशऩल रन बनाने के मामले में कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली के सभी फॉर्मेट को मिलाकर 68 पारियों में 55.94 की औसत से 3301 रन हो गए हैं। वहीं तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 84 पारियों में 42.85 की औसत से 3300 रन बनाए थे। 

गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में कोहली के चार पारियों में 220 रन हो गए हैं, जिसमें वह तीन बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन की पारी खेली थी। हालांकि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार