आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं जबकि विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा किया जिसने फैंस के होश उड़ा कर रख दिए।

Advertisement

दरअसल, इस मैच में विराट कोहली को बॉलिंग करते हुए देखा गया जो कि इशारा कर रहा है कि आने वाले बड़े मुकाबलों में वो अपनी बाजू को घुमा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने दो ओवर तक गेंदबाज़ी की और सिर्फ 12 रन दिए। बेशक विराट कोई विकेट नहीं ले पाए लेकिन जिस लय में उन्होंने गेंदबाज़ी की उसने टीम इंडिया के फैंस को सुकून देने का काम किया है।

Advertisement

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर में विराट को गेंद थमाई और कोहली को बॉलिंग करता देख एक बार के लिए तो स्टीव स्मिथ के भी होश उड़े हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस विराट की बॉलिंग को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और स्कोरबोर्ड पर 150 का स्कोर टांग दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस स्कोर को हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार