IND vs NZ 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 143 रनों का लक्ष्य पांच विकेट से हासिल कर लिया।

दरअसल, इस मुकाबले से पहले वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने 236 मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8,720 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली को इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए 54 रनों की जरूरत थी। उन्होंन 51 गेंदों में खेली गई 74 रनों की अपनी इस पारी के दौरान सचिन को पीछे छोड़ दिया।

कोहली के नाम अब वनडे रन चेज में 8,741 रन हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 176 मैचों की 169 पारियों में हासिल की है और इस दौरान उनका औसत 66.21 का रहा है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 6,801 रनों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली (भारत) – 8,741 रन
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – 8,720 रन
  • रोहित शर्मा (भारत) – 6,801 रन
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 5,742 रन
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 5,575 रन

रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की भी की बराबरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की पारी के साथ विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में 1,971 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 1,971 रन
  • विराट कोहली (भारत) – 1,971 रन
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – 1,750 रन
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 1,568 रन

हालांकि, कोहली ने यह आंकड़ा पोंटिंग के मुकाबले काफी कम पारियों में हासिल किया है। पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 वनडे मैचों में 1,971 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने सिर्फ 37 पारियों में इतने रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार