वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन अपनी इस 36 रनों की पारी के दौरान उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहवाग को पीछे छोड़ते हुए अब विराट भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

सहवाग ने 103 टेस्ट मैचों में 49.43 की औसत से 8503 रन बनाए, जिसमें 23 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। डोमिनिका में दूसरे दिन स्टंप्स तक कोहली ने अपने टेस्ट रनों के आंकड़े को 8515 तक पहुंचा दिया था और तीसरे दिन वो इस आंकड़े को और भी आगे ले जाने वाले हैं। अपना 110वां टेस्ट खेलते हुए विराट ने 28 शतक और इतने ही अर्द्धशतक लगाए हैं और उनका टेस्ट क्रिकेट में औसत 48.93 का है।

Advertisement

सहवाग को पीछे छोड़ने के बाद अब विराट का अगला टारगेट भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण होंगे। लक्ष्मण भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। लक्ष्मण ने 134 टेस्ट मैचों में 45.97 की औसत से 8781 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 56 अर्द्धशतक शामिल हैं। ऐसे में हो सकता है कि विराट इसी सीरीज में अगर बड़ी पारियां खेल दें तो वो लक्ष्मण से भी आगे निकल जाएं।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने ठीक 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 53.78 की औसत, 51 शतक और 68 अर्द्धशतक की मदद से 15,921 रन बनाए। मौजूदा टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 163 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 52.63 की औसत से 13265 रन बनाए। द्रविड़ के नाम 36 शतक और 63 अर्द्धशतक हैं। उनके बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर हैं जो टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। गावस्कर ने 125 टेस्ट मैचों में 51.12 की औसत से 10,122 रन बनाए हैं। उन्होंने 34 शतक और 45 अर्धशतक भी लगाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार