Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 57वां मुकाबला बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही RCB के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इतिहास रच देंगे और एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करेंगे।
टूटेगा धोनी और रोहित का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 साल के विराट कोहली IPL में अब तक 278 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 40 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 9,040 रन बनाए। खास बात तो ये है कि विराट बुधवार, 13 मई को जैसे ही रायपुर के मैदान पर KKR के खिलाफ खेलने के लिए पहला कदम रखेंगे, वैसे ही वो IPL के इतिहास में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
फिलहाल ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से IPL के तीन महान खिलाड़ियों के नाम दर्ज है, जो कि कोई और नहीं, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। इन तीनों ही दिग्गजों ने IPL में अब तक 278 मैच खेले हैं।
IPL में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- महेंद्र सिंह धोनी - 278 मैच
- विराट कोहली - 278 मैच
- रोहित शर्मा - 278 मैच
- रविंद्र जडेजा - 265 मैच
- दिनेश कार्तिक - 257 मैच
बताते चलें कि 37 साल के विराट कोहली IPL के 19वें सीजन में भी अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचा रहे हैं। वो RCB के लिए मौजूदा सीजन में अब तक 11 मैचों में 42.11 की औसत और 163.36 की स्ट्राइक रेट से 379 रन ठोक चुके हैं। वो बेंगलुरु के लिए मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिलप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।