Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास सिर्फ एक छक्का ठोककर क्रिस गेल (Chris Gayle) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 37 वर्षीय विराट बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात टाइटंस के सामने अपनी इनिंग में एक छक्का लगा देते हैं तो वो आईपीएल करियर के 300 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
गौरतलब है कि फिलहाल विराट के नाम 273 आईपीएल मैचों की 265 पारियों में 299 छक्के दर्ज हैं, इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 8,908 रन बनाए हैं। IPL में सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही 300 या उससे ज्यादा छक्के मारे हैं।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 142 मैचों में 357 छक्के
- रोहित शर्मा - 276 मैचों में 310 छक्के
- विराट कोहली - 273 मैचों में 299 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी - 278 मैचों में 264 छक्के
- एबी डी विलियर्स - 184 मैचों में 251 छक्के
बताते चलें कि विराट आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें RCB ने पूरे 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो करंट सीजन में अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। उन्होंने 6 मैचों में लगभग 50 की औसत और 157 की स्ट्राइक रेट से 247 रन ठोके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी स्क्वाड: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्टवाल। विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल।