बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने पर कोहली का रहा ऐसा रिएक्शन !

Updated: Mon, Dec 30 2019 18:07 IST
twitter

30 दिसंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने पर बधाई दी है और कहा है कि यह दिग्गज अभिनेता कई लोगों के लिए प्ररेणास्रोत हैं। कोहली ने ट्विटर पर अमिताभ को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, "अमिताभ बच्चन जी को दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर बधाई। भारतीय सिनेमा योगदान देने के लिए धन्यवाद सर। आप कई लोगों के लिए अभी तक प्ररेणास्रोत हैं।" कोहली इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्विट्जरलैंड में हैं।

सदी के महानायक अमिताभ को फिल्म जगत के सबसे बड़े पुसस्कार- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा पहले ही जा चुकी थी। तबीयत नासाज होने के कारण वह निर्धारित समय पर यह पुरस्कार ग्रहण नहीं कर सके थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमिताभ को यह पुरस्कार दिया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें