Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 31 मई को IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने 42 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसके लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया, यही वज़ह है अब उनके नाम एक बेहद ही खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

दरअसल, दिग्गज बल्लेबाज़ विराट अब IPL के 19 साल के इतिहास में किसी IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 37 साल और 207 दिन की उम्र में ये कारनामा किया और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़कर ये पॉजिशन हासिल की। फाफ ने 37 साल और 94 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2021 के IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीता था।

Advertisement

खास बात ये है कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर एक भारतीय लीजेंड ही मौजूद हैं, जो कि कोई और नहीं, महान स्पिन गेंदबाज़ अनिल कुंबले हैं। उन्होंने साल 2009 में RCB की तरफ से खेलते हुए ये कारनामा किया था। उन्होंने 38 साल और 219 दिन की उम्र में ये टाइटल जीता था।

IPL फाइनल में POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • अनिल कुंबले (आरसीबी, 2009) - 38 साल और 219 दिन
  • विराट कोहली (आरसीबी, 2026) - 37 साल और 207 दिन
  • फाफ डु प्लेसिस (सीएसके, 2021) - 37 साल और 94 दिन
  • शेन वॉटसन (सीएसके, 2018) - 36 साल और 344 दिन

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां RCB ने टॉस जीता और मेजबान टीम को 20 ओवर में सिर्फ 155 रन (आठ विकेट) के स्कोर पर रोक दिया। GT के लिए वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक ठोका और 37 गेंदों पर 50 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में RCB के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन जोड़े। इसके बाद टीम के तीन विकेट काफी जल्दी गिरे, लेकिन एक तरफ से विराट ने छोर संभाले रखा। इसी के दम पर टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे ये फाइनल 5 विकेट से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार